फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मिट्टी का टीला ढहने से युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। मिट्टी का टीला अचानक ढह जाने से युवती दब गई। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां डॉक्टर मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के भुलभुलियापुर गांव निवासी सिपाही लाल की तीन बेटियां काजल, नीलम और माधुरी व एक बेटा नीलेश है। बेटी काजल (18) घर में सबसे बड़ी थी। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को घर में मिट्टी की जरूरत थी। काजल एक किलोमीटर दूर टीले से मिट्टी लाने की बात कहकर जा रही थी। मां सुनीता देवी ने मना भी किया, लेकिन काजल मिट्टी लेने चली गई। टीले से काजल मिट्टी खोद रही थी तभी अचानक टीला ढह गया और मिट्टी के ढेर में वह दब गई। आसपास के लोगों ने मिट्टी हटाकर उसे बाहर निकाला। परिजन काजल को मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल जेपी गंगवार ने बताया कि मामले की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें