फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन नहीं मिलने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय में ऑक्सीजन नहीं मिलने पर किसान की मौत हो गई। वह तीन दिन से अस्पताल में भर्ती थे।
विज्ञापन

इलाके के ग्राम हाथिन निवासी मान सिंह चौहान (69) को रविवार को सांस लेने में दिक्कत और बुखार के चलते नगर के सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मौजूद चिकित्सकों ने अस्पताल से कोई सुविधा नहीं दी। मेडिकल स्टोर से दवाएं मंगाई गईं। मान सिंह चौहान का ऑक्सीजन लेवल लगातार कम हो रहा था। चिकित्सकों ने ऑक्सीजन नहीं दी। इससे मंगलवार दोपहर मौत हो गई।
विज्ञापन

पिता की मौत की खबर पर अस्पताल के बाहर लॉन में बैठा बेटा गोपाल सिंह बेसुध हो गया। आनन-फानन परिजन उसके सीने को दबाने लगे। इससे हालत में सुधार हुआ। पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल में ऑक्सीजन दी जाती तो पिता की मौत नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें