फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: शस्त्र दुकानों को जांचने पहुंचे अफसर, मचा हड़कंप

Wed, 12 Apr 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। लाइसेंस शस्त्र दुकानदारों का रिकार्ड जांचने पहुंचे एसडीएम व सीओ को देखकर हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कई बिंदुओं की जांच करते हुए रिकॉर्ड खंगाला।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग के पत्र के अनुसार एडीएम आशीष सिंह के निर्देश पर बुधवार को एसडीएम अशोक कुमार व सीओ दीपक दुबे ने पुलिस बल के साथ शस्त्र दुकानों के लिए निरीक्षण अभियान शुरू किया। इंदिरा नगर स्थित शांति आर्म्स पर पहुंचकर शासन की तरफ से मांगे गए कई बिन्दुओं की जांच की। एसडीएम ने बताया कि शस्त्र दुकानों के निरीक्षण का कार्य 13 अप्रैल तक चलेगा। इसमें प्रमुख रूप से एक अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक खरीदे व बेचे गए कारतूस व शस्त्रों की संख्या का सत्यापन किया जाएगा। 19 अप्रैल तक नगर की सभी दुकानों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें