फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टे में मिली भूमि पर कर लिया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। पिता को पट्टे में मिली भूमि पर हरचंदापुर के कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। अधिकारियों की चौखट के चक्कर काट कर थक चुके ग्रामीण ने मंगलवार को डीएम कार्यालय के बाहर परिवार समेत धरना दिया। अधिकारियों ने आश्वासन देकर धरना खत्म कराया।
विज्ञापन

तिर्वा तहसील इलाके के गांव धारानगर निवासी रामचंद्र मंगलवार को परिवार समेत कलक्ट्रेट पहुंचे। अनिश्चितकालीन धरना देने का बैनर और साथ में पूरा परिवार था। रामचंद्र ने बताया कि पिता को चार बीघा भूमि पट्टे में मिली थी। जब तक पिता जीवित रहे, वह भूमि जोतते रहे। पिता की मौत के बाद हरचंदापुर के एक परिवार ने कब्जा कर लिया।
तिर्वा तहसील से लेकर सभी अधिकारियों को शिकायती पत्र देने के बाद भी फरियाद नहीं सुनी गई। खेत की ओर जाने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए भगा दिया जाता है। यही चार बीघा भूमि थी। इसके अलावा आय का अन्य साधन नहीं है। अधिकारियों ने भूमि की पैमाइश और कब्जा कराने का आश्वासन दिया। इस पर परिवार ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें