फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: नालों के ढलान की नाप में जल निगम में लगाया अड़ंगा

विज्ञापन
सदिकापुर गांव के पास खेताें में भरा नाले का पानी। - फोटो : सदिकापुर गांव के पास खेताें में भरा नाले का पानी।
विज्ञापन
कन्नौज। सदिकापुर से दोनों नालों की खोदाई में जल निगम ने अड़ंगा लगा दिया है। वह नालों की ढलान नापने के लिए मशीन नहीं दे रहा है। उसका कहना है अधिकारी पत्राचार करें, तभी मशीन लेकर जल निगम के इंजीनियर ढलान की नाप करेंगे। इस संबंध में तकनीकी अधिकारियों ने डीडीओ से संपर्क किया है। वहीं, ब्लॉक के तकनीकी अधिकारियों ने दोनों नालों की नापजोख पूरी कर ली है।
विज्ञापन

सदिकापुर और दरियापुर पट्टी में भरे सीवर के पानी को निकालने के लिए शेखाना नाले से अड़ंगापुर तक और सदिकापुर से ढाईघाट तक नाला बनाया जाना है। इसके लिए नापजोख के आदेश दिए गए थे। शेखाना से अड़ंगापुर के बीच 800 मीटर नाले की नाप की गई है। वहीं, सदिकापुर से ढाईघाट तक नाले की नाप ढाई किमी की गई है।
बीडीओ दिनेश कुमार ने बताया कि दोनों स्थानों पर नाले की नापजोख पूरी हो गई है। नालों के ढलान की नाप मशीन से होती है। जल निगम के पास मशीन है, लेकिन वह बिना पत्राचार के मशीन से नाप करने से मना कर रहा है। इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर पत्राचार करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीडीओ रामकृपाल चौधरी का कहना है कि नालों को मनरेगा से बनवाया जाना है, लेकिन इसमें जल निगम को सहयोग करना पड़ेगा। जल्द ही जल निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर इस समस्या का हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें