फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मेडिकल कॉलेज में नहीं मिलती है जांच रिपोर्ट

Tue, 18 Apr 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। मेडिकल कॉलेज में एमआरआई व सीटी स्कैन कराने के लिए आने वाले मरीजों को रिपोर्ट की सुविधा नहीं मिलती है। यहां मरीजों को रिपोर्ट के बदले मोबाइल फोन से फोटो खींचकर दे दी जाती है। अब इस समस्या से निजात दिलाने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने प्रस्तावित मूल्य निर्धारित करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमआरआई व सीटी स्कैन कराने के लिए आने वाले मरीजों का चेकअप कर उन्हें डिजिटल मोबाइल पर फोटो खींच कर उपलब्ध करा दी जाती है। इससे मोबाइल पर रिपोर्ट देखने पर डॉक्टरों को सही बीमारी को समझने में असुविधा होती है। ऐसे में मरीज बाहर प्राइवेट सेंटरों पर जाकर दोबारा अपना एमआरआई व सीटी स्कैन कराने के लिए मजबूर हो जाते हैं।
जिस का उनको काफी रुपये खर्च करने पड़ते हैं। मरीजों की इस समस्या को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने अब एमआरआई व सीटी स्कैन की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए प्रस्तावित मूल्य की सूची बनाकर शासन को भेजी है।
विज्ञापन

जल्द ही शासन से मंजूरी मिलने पर मरीजो को रिपोर्ट देने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि एमआरआई की दो हजार रुपये व सीटी स्कैन का 600 रुपये संभावित मूल्य की सूची बनाकर शासन को भेजी गई है। मंजूरी मिलने पर मरीजों को रिपोर्ट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें