फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष ने शादी करने किया इनकार, बोले- इंटर में कम है नंबर, नहीं करेंगे शादी

Tue, 28 Feb 2023 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर लड़के पक्ष ने शादी करने से इन्कार कर दिया। लड़की की शैक्षिक मार्कशीट में नंबर कम होने की बात बताकर रिश्ता तोड़ना चाह रहे हैं। इससे परेशान होकर लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के उदैयापुर गांव निवासी प्रहलाद ने बताया कि पुत्री सोनी की शादी थाना ठठिया क्षेत्र के बगंवा गांव निवासी रामशंकर के लड़के सोनू के साथ तय की थी। शादी तय होने के बाद चार दिसंबर 2022 को गोद भराई की रस्म हुई। गोद भराई में उसने 50 हजार रुपये नकद व 15 हजार रुपये की सोने की अंगूठी दी थी।

इसके अलावा भी रस्म में 60 हजार रुपये अतिरिक्त खर्च हुआ था। गोद भराई के कुछ दिनों बाद लड़के पक्ष के लोग दहेज की मांग बढ़ा दी। जब उसने इन्कार कर दिया तो वह अब लड़की के इंटर की मार्कशीट में नंबर कम बताकर शादी तोड़ने की बात कर रहे हैं। रिश्तेदारों के समझाने के बाद भी लड़के वाले मांग पर अड़े हैं। जिससे परेशान होकर लड़की के पिता प्रहलाद ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जानकारी दी। थाना प्रभारी पीएन बाजपेई ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दोनों पक्षों को बुलाकर समझाने का प्रयास किया जाएगा। अगर नहीं मानेंगे तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें