कन्नौज। युवा एवं कल्याण विभाग की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं को स्थगित कर दिया गया है। इसका कारण विभागीय मंत्री का विधानसभा में व्यस्त रहना बताया गया है। अब 13 से 15 मार्च के बीच होंगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता
दरअसल, पहले तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता 21 से 23 फरवरी तक गौतमबुद्ध नगर में होनी थीं, लेकिन महानिदेशक नवनीत सहगल ने तिथि बढ़ा दी है। उन्होंने जारी किए पत्र में हवाला दिया है कि खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव विधानसभा सत्र में व्यस्त हैं। इस वजह से 13 से 15 मार्च तक राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। महानिदेशक ने डीएम गौतम बुद्ध नगर को भी चिट्ठी लिखी है। जनपद से 17 खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए गौतमबुद्ध नगर जाना है।
-
इनका हुआ है चयन
प्रभारी जिला युवा कल्याण एवं पीआरडी अधिकारी अंशिता श्रीवास्तव ने बताया कि लंबी कूद में आलम खां निवासी फरिकापुर का चयन हुआ है। महिलाओं की कबड्डी टीम में ईशका वर्मा, हुमाबकार, अंजली, आरती यादव, डिंपल, ज्योति गौतम, चेतना व रोशनी यादव शामिल हैं। पुरुषों की टीम में अमित राठौर, अंकित, दीपक दोहरे, हर्ष दुबे, अंकुश पाल, संजीव कठेरिया, सचिन राठौर व अमन राठौर को चुना गया है। इसके अलावा 1500 मीटर दौड़ में धीरेंद्र सिंह का चयन हुआ था, लेकिन सेना में चयन हो जाने की वजह से वह प्रतिभाग नहीं कर पाएंगे।