फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: एनटीटी प्रमाण पत्र मिल रहे संदिग्ध, एनआईसी करेगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। विकास भवन स्थित हर्षवर्धन सभागार में ईसीसीई एजुकेटर भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया जा रहा है। गुरुवार को 100 अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया गया। इनमें कई एनटीटी प्रमाण पत्र संदिग्ध मिले, जिन्हें जांच के लिए एनआईसी को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


बाल वाटिका और को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर 195 ईसीसीई एजुकेटरों समेत 205 पदों भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
विकास भवन सभागार में अभिलेख सत्यापन के लिए तीन टीमें लगी हुई हैं, इसमें बेसिक शिक्षक, जिला कृषि रक्षा और पशुपालन विभाग के कर्मी शामिल हैं। गुरुवार को जांच के दूसरे दिन भी कई एनटीटी प्रमाण पत्र संदिग्ध मिले। ऑनलाइन वेरिफिकेशन में इनका ब्योरा नहीं मिला। सत्यापन के दौरान आधार कार्ड में कई बार जन्मतिथि बदलवाने के मामले भी सामने आए हैं। शुक्रवार को सत्यापन का अंतिम दिन है। बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि अभिलेखों का सत्यापन चल रहा है। इसके बाद एनआइसी से भी अभिलेखों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें