फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अब बेड पर ही होगी गंभीर मरीजों की एक्सरे जांच

Thu, 11 Jan 2024 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों को एक्सरे कराने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। अब बेड पर ही एक्सरे जांच हो सकेगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मरीजों को उनके बेड पर ही एक्सरे की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शासन से पोर्टेबल एक्सरे मशीन की मांग की थी। जिसके बाद शासन ने मेडिकल कॉलेज को पांच पोर्टेबल एक्सरे मशीन उपलब्ध करा दी हैं। प्राचार्य डॉ. सीपी पाल ने बताया कि गंभीर मरीजों को एक्सरे कराने में परेशानी हो रही थी। यह मशीन मरीज के पास ही पहुंचकर एक्सरे करेगी। इमरजेंसी, सर्जरी, मेडिसिन, आईसीयू व गायनी विभाग में मशीनों को लगाया गया है। प्रत्येक विभाग में पोर्टेबल एक्सरे मशीन लग जाने के बाद मरीजों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। जिस विभाग में मरीज भर्ती है, वहां पर तैनात डॉक्टर बेड के पास मशीन हो लेकर जाकर एक्सरे कर उसकी जांच करेगा। इससे समय की बचत होगी और मरीज का जल्द ही उपचार शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें