फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 52 की जगह अब 23 गाड़ियों से होगा सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के संसाधनों के समुचित उपयोग के आह्वान पर जिले के विभागों ने सरकारी वाहनों की संख्या घटाई है। इस नई व्यवस्था से सरकारी खर्च में कमी आएगी और कम संसाधनों में बेहतर कार्यप्रणाली विकसित होगी। पूरे जिले में अब 52 सरकारी वाहनों के बजाय केवल 23 वाहनों से प्रशासनिक कार्य किए जाएंगे। यह कटौती कम गाड़ियां, जिम्मेदारी ज्यादा के फार्मूले पर आधारित है।
विज्ञापन

कई विभाग अब साझा वाहनों के जरिए कामकाज संचालित करेंगे। ग्राम्य विकास विभाग में सात से घटाकर तीन वाहन किए गए हैं। दो-दो विकास खंडों पर एक वाहन की व्यवस्था बनाई गई है। जिला विकास अधिकारी और परियोजना निदेशक भी अब एक ही वाहन का उपयोग करेंगे। वन विभाग में दो के स्थान पर एक वाहन संचालित होगा। पशुपालन विभाग में आठ की जगह चार वाहन उपयोग में आएंगे। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि इससे ईंधन, रखरखाव और अन्य खर्चों में बचत होगी। उन्होंने यह भी कहा कि इससे कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनेगी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में 10 के स्थान पर पांच वाहन संचालित होंगे। स्वास्थ्य विभाग में पांच के स्थान पर अब केवल दो वाहन उपयोग किए जाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग में सबसे बड़ी कटौती हुई है, जहां 12 वाहनों के स्थान पर चार वाहन ही रहेंगे। राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार स्तर पर छह वाहनों की जगह तीन वाहन संचालित होंगे। इस पहल का उद्देश्य प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाना है। कम वाहनों के साथ अधिकारियों पर अधिक जिम्मेदारी आएगी। साझा वाहनों का उपयोग संसाधनों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करेगा। यह व्यवस्था सरकारी कामकाज में पारदर्शिता और प्रभावशीलता लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें