फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शरीर झुलसाने लगी धूप

Sun, 07 May 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
छाया में मुंह बांधकर खड़ी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तापमान बढ़ने से आम जनमानस बेहाल है। शनिवार को 44 डिग्री तापमान में शरीर झुलसने लगा। लू के थपेड़ों से सड़कों पर दोपहर में सन्नाटा पसर गया। मई में लगातार बढ़ रहे तापमान ने अफसरों व प्राइवेट स्कूल संचालकों की परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन


विगत दिनों आई आंधी व हल्की बूंदाबांदी से तापमान में कुछ गिरावट आई थी। शनिवार का दिन बेहद गर्म रहा। बाजारों में 12 बजे के बाद सन्नाटा पसर गया। दोपहर के समय तापमान अधिकतम 44.2 व न्यूनतम 23.8 रिकार्ड किया गया। सबसे अधिक सन्नाटा तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर दिखाई दिया। इस मार्ग के चौड़ीकरण होने से तिर्वा तक कहीं पर भी पेड़ न होने की वजह से छाया का कोई प्रबंध नहीं।

स्कूल संचालकों का कहना है कि कुछ दिन ऐसा रहा तो स्कूल इस बार समय से पहले बंद करने पड़ सकते हैं। शाम पांच बजे के बाद धूप कम होने पर लोगों को कुछ राहत मिली। गर्मी से व्याकुल लोगों ने पेय पदार्थों को पीकर गले को तर किया। गन्ने व जूस की दुकानों पर लोगों की अधिक चहलकदमी दिखी।
विज्ञापन


गर्मी में रहें सावधान
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुगरापुर के चिकित्साधिकारी डा. कुमारिल मैत्रेय ने बताया कि गर्मी के मौसम में डायरिया, टायफाइड, लू, आदि के मर्ज ज्यादा बढ़ जाते हैं। बचने के लिए साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें, गर्म हवाओं से बचने की कोशिश करें। गर्मी से आने के बाद तत्काल ठंडा पानी न पीएं। धूप में निकलने से पहले सिर पर कपड़ा बांधकर निकलें। दिक्कत होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।

9 मई को हल्की बूंदाबांदी
मौसम में तेज गर्मी का असर दिखने लगा है। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा.अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि 9 मई को कन्नौज में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। किसान भाई फसलों में दवा का छिड़काव न करें। नौ मई के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें