तालग्राम। आयुष्मान कार्ड अब पंचायत सहायक भी बनाएंगे। प्रधानमंत्री जन आरोग्य एप पर आईडी बनाने का काम शुरू हो गया है।
शासन की ओर से सामाजिक-आर्थिक जनगणना 2011 की सूची में जिन व्यक्तियों का नाम शामिल हैं, उन सभी के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। तालग्राम 73852 पात्रों के सापेक्ष लगभग 18000 कार्ड बने है। लक्ष्य प्राप्त करने के लिए जन सेवा केंद्रों, आयुष्मान मित्रों के माध्यम आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं, लेकिन लक्ष्य की पूर्ति नहीं हो पा रही है। अब ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों के माध्यम से ग्राम पंचायत आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए खाका खींचा गया है।
ब्लाक तालग्राम की 67 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की पीएमजेएवाई (प्रधानमंत्री जन आरोग्य एप ) पर आईडी तैयार की जा रही है। इन आईडी के जरिये पंचायत सहायक अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में आशा, संगिनी, राशन डीलर, सीएचओ से समन्वय स्थापित कर आयुष्मान कार्ड आसानी से बना सकेंगे।
एडीओ पंचायत रविप्रताप का कहना है कि निर्देश जारी किए हैं कि इसमें किसी भी तरह की पंचायत सहायक लापरवाही न बरते। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएंगी