फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अब पेटिंग बताएगा कन्नौज का इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जनपद की खासियत है, उसका इतिहास है, यहां पर मिलने वाली सुविधाएं हैं। इसकी जानकारी अब पेंटिंग बताएगी। इसके लिए शहर में जगह-जगह पेंटिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद में ईओ नीलम चौधरी ने गुरुवार को शहर में पेंटिंग कराने के लिए बैठक की। इसमें लखनऊ से आई टीम के लोगों से विस्तार में विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि जीटी रोड किनारे, ओवर ब्रिज व शहर के चुनिंदा और भीड़भाड़ वाले स्थानों में पेंटिंग कराई जाएगी।
ईओ ने बताया कि शहर में सामुदायिक शौचालय तो बने हैं पर बाहर से आने वाले लोगों को जानकारी नहीं होती। महिलाओं को भी कभी-कभी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसलिए पेंटिंग कराने के बाद सुविधाओं को सरल तरीके से बताया जाएगा। इसके अलावा राजधानी व बड़े महानगरों की तरह भी स्वच्छता की जानकारी के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें