फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अब जन औषधि केंद्र पर आयुष्मान कार्ड से मिलेंगी दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। सीएचसी पर आने वाले मरीजों के लिए दवा उपलब्ध न होने पर अब जन औषधि केंद्र से आयुष्मान कार्ड धारकों दवाई मिलेगी। इससे मरीजों को दवाई के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज कराने वाले मरीजों को अब दवाई की सुविधा भी पहले से बेहतर होगी।
विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डॉक्टर ने मरीज के इलाज के लिए जो दवाइयां लिखकर दी है। वह दवाइयां सीएचसी पर उपलब्ध नहीं है। अब उसे बाहर के मेडिकल स्टोर से रुपये खर्च कर दवाई नहीं खरीदनी पड़ेगी। मरीज अपना आयुष्मान कार्ड दिखाकर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र से वह दवाई निशुल्क प्राप्त कर सकेगा। सीएचसी प्रभारी डॉ. कुमारिल मैत्रेय ने बताया कि यह सुविधा आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों को इजाज में आसानी और राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
उन्होंने कहा कि अब मरीजों को दवाई के अभाव में परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार कदम उठा रही हैं। सीएचसी तालग्राम में भी मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुविधाएं और दवाई आपूर्ति बढ़ाई जा रही हैं। आयुष्मान कार्ड धारकों को अब जन औषधि केंद्र से भी दवाई मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें