फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: नीलामी चबूतरे खाली न करने पर दो आढ़तियों को नोटिस

Thu, 04 May 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। कृषि उत्पादन मंडी समिति को मतगणना स्थल के रूप में चिहिन्त किया गया है। यहां बने नीलामी चबूतरों पर मतगणना टेबल लगाई जाएंगी, लेकिन चबूतरों पर आढ़तियों ने अपना माल लगाकर कब्जा कर रखा है। निर्देश के बाद भी चबूतरे खाली न करने पर दो व्यापारियों को नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि एक आढ़ती ने अधिकारियों के सामने सामान हटवा लिया।
विज्ञापन

बुधवार को एडीएम आशीष कुमार सिंह ने एसडीएम अशोक कुमार व तहसीलदार अनिल सरोज के साथ कृषि उत्पादन मंडी समिति का निरीक्षण किया। नीलामी चबूतरों पर व्यापारियों का माल लगा देख एडीएम भड़क गए। मंडी सचिव बृजभान को कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्रवाई की भनक लगते ही शैलू मिश्रा ने नीलामी चबूतरे पर लगा माल उठवा लिया। देर सायं मंडी सचिव ने पीयूष टेऊडिंग कंपनी व भूदेव गुप्ता एंड कंपनी को नोटिस जारी किया है। गुरुवार की सुबह तक चबूतरा खाली न होने पर दोनों के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि मतगणना के लिए छिबरामऊ नगर पालिका की 16, गुरसहायगंज की 14, नगर पंचायत समधन की छह, सौरिख की चार, तालग्राम की तीन व सिकंदरपुर दो टेबलें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें