फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: रूफटाप स्थापित न करने पर 23 वेंडरों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। पीएम सूर्य योजना के तहत 23 वेंडरों द्वारा सोलर रूफटॉप स्थापित और फीडिंग नहीं की है। इस पर प्रभारी परियोजना अधिकारी ने नोटिस जारी कर प्रगति सुधार करने के निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण यूपी नेडा के प्रभारी परियोजना व जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अनुपम राय ने 23 वेंडरों को नोटिस जारी किया है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनांतर्गत सोलर रूफटॉप की स्थापना के लिए फर्म से संबंधित कई उपभोक्ता ऐसे हैं जिनके सोलर रूफटॉप की स्थापना का कार्य नहीं किया गया है। सात मार्च 2026 को निदेशक की ओर से आयोजित पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में निर्देश दिए गए कि अगर जनपद में किसी भी क्रियाशील वेंडर को धनराशि बैंकों द्वारा निर्गत हो चुकी है, परंतु स्थापना का कार्य कराने में विलंब हो रहा है एवं पोर्टल पर फीडिंग का कार्य भी समय से नहीं किया जा रहा है, उन वेंडरों को पीएम सूर्य घर पोर्टल पर वेंडर लॉगिन डिसेबल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें