बवाल से आम जनता परेशान है। अगर उसे रुपयों की जरूरत
है तो एटीएम भी काम नहीं आ रहे हैं। अधिकतर एटीएम में सर्वर और नगदी न होने
की समस्या से जूझ रहे हैं।
रविवार को सरायमीरा क्षेत्र के एटीएम का
हाल देखा गया तो खराब निकला। तिर्वा क्रासिंग के सामने स्थित एक्सिस बैंक
के एटीएम में लिंक न होने की समस्या से यह काम नहीं किया। यहां न तो नगदी
निकली और न ही बैलेंस की जानकारी हो सकी। एसबीआई शाखा का मुख्य द्वार बंद
था, जिससे एटीएम के पास जाना मुनासिब नहीं था।
रेलवे स्टेशन रोड के पास
स्थित एटीएम भी सर्वर की समस्या से जूझ रहा था। यहां भी गंदगी का आलम दिखा।
पुरानी कचहरी के सामने छोटी सी जगह में स्थित मनी स्पॉट का एटीएम जरूर काम
कर रहा था, पर यहां रुपये निकालने वाला कोई नजर नहीं आया। यहां भी
पर्चियां व गंदगी थी।
इन एटीएम की सुरक्षा भगवान भरोसे दिखी। यूको बैंक के
एटीएम का शटर बंद रहा। कोतवाली के ठीक सामने स्थित एचडीएफसी, केनरा समेत
अन्य बैंकों के एटीएम के शटर रविवार को भी नहीं खुले। यही हाल शहर के बड़ा
बाजार, लाखन तिराहा, मकरंदनगर आदि अन्य मोहल्लों में स्थित एटीएम का रहा।
कुछ में सुरक्षा गार्डों के न आने से तालाबंदी रही। बताते हैं कि एटीएम को
सुरक्षा के मद्देनजर बंद किया ताकि उपद्रवी वहां कोई हरकत न कर सकें। उधार,
शहर की बैंक शाखाएं बवाल से शुक्रवार को दोपहर एक बजे के बाद बंद करा दी
गईं थीं। शनिवार व रविवार को अवकाश से शाखाएं नहीं खुलीं।
इससे लोगों को
नगदी निकालने को भटकना पड़ रहा है। इस बाबत एलडीएम एके मिश्र ने बताया कि
शुक्रवार को उन्होंने कलक्ट्रेट मार्ग स्थित बैंक ऑफ इंडिया व एक अन्य
एटीएम में नगदी भरवा दी थी, जिससे लोगों को दिक्कतें न हों।