फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में नहीं निपटीं एक भी शिकायत

Wed, 06 Jan 2016 12:07 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील दिवस में फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई विभागों से जुड़ी लगभग 94 शिकायती पत्र दर्ज किए गए, पर किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन


सीडीओ उदयराज यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुए तहसील दिवस में सबसे ज्यादा राजस्व विभाग की 41 शिकायतें दर्ज की गई। इसके अलावा पुलिस विभाग से जुड़ी 18, विकास विभाग की सात, जलनिगम की छह, समाज कल्याण व विद्युत विभाग की चार-चार, पूर्ति विभाग की तीन, पालिका परिषद, चकबंदी और सिंचाई विभाग की दो-दो, बैंक, जिला पंचायत, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास विभाग और पीडब्ल्यूडी से संबंधित एक-एक शिकायत दर्ज की गई।
विज्ञापन


तहसील दिवस में एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित, सीओ वीपी सिंह सोलंकी, बीडीओ अनिल कुमार, तहसीलदार शिवनारायन पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें