आगामी सात फरवरी को ब्लाक प्रमुख के होने जा रहे
चुनाव को लेकर डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेक्टर
मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है। विकास खंड कन्नौज में राजकुमार त्रिपाठी
डिप्टी कमिश्नर व्यापारकर व नायब तहसीलदार सदर रामकरन वर्मा को तैनात किया
है।
इन्हें सदर ब्लाक परिसर के अंदर व बाहर शांति व कानून व्यवस्था
बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह से गुगरापुर विकास खंड में आवास
विकास परिषद के एक्सईएन महेंद्र पाल सिंह व सदर तहसीलदार राजेश कुमार की
तैनाती की गई है। जलालाबाद में एसडीएम सदर सुनील शुक्ला व एक्सईएन
सिंचाई खंड जगदीश सिंह को तैनात किया गया है।
छिबरामऊ ब्लाक में एसडीएम
छिबरामऊ महेश प्रसाद दीक्षित व एक्सईएन पीडब्ल्यूडी अंबिका सिंह को शांति
व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है। इसी तरह से तालग्राम ब्लाक में डीएफओ
आरके सिंह व नायब तहसीलदार छिबरामऊ अवनीश कुमार, सौरिख विकास खंड में
परियोजना निदेशक एके सिंह व छिबरामऊ तहसीलदार शिवनारायन पांडेय को
जिम्मेदारी दी गई है।
उमर्दा विकास खंड में एसडीएम तिर्वा उदयवीर सिंह व जल
निगम निर्माण इकाई के परियोजना प्रबंधक बीएस चाहर को दायित्व सौंपा गया
है। हसेरन विकास खंड में तहसीलदार तिर्वा ऋषिकांत राजवंशी व राजकीय
निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक बीआर सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।
डीएम
ने सभी मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए कि शुक्रवार को विकास खंड कार्यालयों
में होने जा रहे नामांकन प्रक्रिया को लेकर सभी मजिस्ट्रेट सुबह नौ बजे
अपने तैनाती स्थल पर पहुंचकर शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी संभालेंगे।
उधर, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत राजेश बघेल ने बताया कि चुनाव में
अधिकतम व्यय दो लाख रुपये तक किया जा सकता है।
इसके अलावा नामांकन पत्र में
आवेदक पत्र, उम्मीदवार, प्रस्तावक, अनुमोदक के स्व प्रमाणित फोटो
हस्ताक्षर, प्रारूप बी पर शपथपत्र, जाति प्रमाण पत्र की प्रमाणित छाया
प्रति, निर्धारित बिंदुओं पर घोषणापत्र लगाना अनिवार्य होगा। उधर,
उमर्दा विकास खंड में ब्लाक प्रमुख पद के शुक्रवार को होने जा रहे नामांकन
को लेकर गुरुवार की देर शाम तक आठ नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी थी।
बीडीओ रामउदरेज के मुताबिक, एक नामांकन पत्र इंद्रेश यादव, दो नामांकन पत्र
अजय वर्मा, दो नामांकन पत्र अजब सिंह राजपूत, दो नामांकन पत्र ज्योत्सना
वर्मा व एक नामांकन पत्र किनौरा के देवपाल सिंह ने खरीदा है।