फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ‘हम लोगों की मौत का जिम्मेदार किसी को न माना जाए...’

Wed, 15 Mar 2023 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कोतवाली गुरसहायगंज इलाके के गांव सौंसरापुर में मिले युवक-युवतियों के शव को लेकर काफी चर्चाएं हैं। एसपी कुंवर अनुपम सिंह का कहना है कि मौके से जो सुसाइड नोट मिला है, उससे प्रेेमी-युगल होने की पुष्टि हुई है। उसमें लिखा है कि ‘हम लोगों की मौत का जिम्मेदार किसी को न माना जाए...। सारे रास्ते बंद होने की वजह से आत्महत्या कर रहे हैं।’
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि अब तक किसी भी युवक ने शवों की शिनाख्त नहीं की है। मामला दो लोगों की आत्महत्या का है, इसलिए जल्द से जल्द जानकारी हो जाएगी। आसपास के जिलों को सूचना भिजवा दी गई है। लड़की गायब है, तो हो सकता है कहीं न कहीं परिजनों ने उसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई होगी।
पुलिस महकमे की मानें तो शव शिनाख्त के लिए फ्रीजर में 72 घंटे तक रहेंगे। उसके बाद पुलिस ही अज्ञात में शवों का अंतिम संस्कार कर देगी। सौंसरापुर गांव जाने वाली सड़क से मात्र 50 कदम की दूरी पर बाग में लटके मिले दो शवों को देखने के लिए कई गांव के लोगों की भीड़ लग गई। लड़की हल्का आसमानी व नीला डिजाइनदार सलवार शूट पहने हैं, जबकि युवक लाल शर्ट व नीला जींस का पैंट पहने है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवक-युवती के शव मिले हैं, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सुसाइड नोट मिला है। जिसमें मुस्कान और जकी उर्फ आजाद के नाम लिखे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वारदात की सही जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें