कन्नौज। नगर पालिका परिषद में पान-मसाला खाकर थूकने वाले दो कर्मचारियों गलती का अहसास कराया गया है। उनको ईओ ने टीम के साथ फूल व माला भेंट किए। साथ ही आगे ऐसी गलती न करने की बात कही।
नगर पालिका में बुधवार को गांधीगिरी देखने को मिली। यहां काम करने वाले कर्मी नाजिम व विपिन को पान-मसाला थूकते हुए पकड़ा गया। ईओ नीलम चौधरी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में इस कृत्य को देखते पकड़ा गया। उसके बाद सभी कर्मचारियों को एकत्र कर कहा गया कि कार्यालय परिसर में सफाई बनाए रखें। नाजिम व विपिन को अन्य कर्मचारियों ने माला पहनाकर शर्मिंदा किया। डीपीएम शहरी हर्षिता गोयल ने भी कहा कि सफाई रखना सबका दायित्व है। गंदगी से तरह-तरह की बीमारियां होती हैं।