फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट क्षेत्र में नहीं खुलेंगी दुकानें, लॉकडाउन में रखें सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ नगर के हॉटस्पॉट मोहल्ला बिरतिया, सैयदबाड़ा व किदवई नगर में कोई भी दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। किराना, सब्जी, फल सहित जरूरी सामान घर तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

बाकी इलाकों में किराना, मेडिकल, इलेक्ट्रिकल, फल, सब्जी, दूध व बिल्डिंग मैटेरियल की दुकानें सामाजिक दूरी का पालन करने पर खुलेंगी। एसडीएम गौरव शुक्ला ने बताया कि नगर में बेवजह आवाजाही करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
संदिग्ध व्यक्ति की सूचना मिलने पर जांच कराई जा रही है। मेडिकल सर्विलांस टीम कोरोना संक्रमित मरीजों से मिलने-जुलने वालों के नमूने ले रही है। निगरानी समिति के जरिए सूचनाएं इकट्ठी की जा रही हैं। तहसील क्षेत्र की सीमाओं पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। बाहर से आने वालों को 21 दिन घर में ही क्वारंटीन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें