फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: तीन लाख किसानों की फसल का बीमा नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। रबी फसल के लिए पहली अक्तूबर से प्रधानमंत्री फसल बीमा कराने का समय शुरू हो चुका है। अब तक तीन लाख किसानों वाले जिले में एक भी किसान की फसल का बीमा नहीं हुआ है। बैंक शाखाएं किसान क्रेडिट कार्ड से अंतिम समय में प्रीमियम काटतीं हैं, अगर इससे पहले फसल को नुकसान हो जाता है तो उसकी भरपाई नहीं होती है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक कार्यालय के मुताबिक जनपद में तीन लाख किसान हैं, इसमें 2.20 लाख किसानों के पास किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) है। जिन किसानों के पास केसीसी है, बैंक शाखाएं उनका बीमा अंतिम तिथि में करती हैं। एक अक्तूबर से 30 नवंबर तक 60 दिन गुजर चुके हैं पर अब तक एक भी किसान का फसल बीमा नहीं हुआ है। जनपद में यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को फसल बीमा के लिए नामित किया गया है। बीमा कराने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है।
------------------
पिछले साल नहीं मिली किसी को क्षतिपूर्ति
जनपद में रबी फसल 2021-22 में 23,056 किसानों का बीमा हुआ था, जिसमें चार गैर ऋणी किसान शामिल हैं। कुल 9068.29 हेक्टेयर क्षेत्रफल फसल का बीमा किया गया था। 2.22 करोड़ रुपये कृषक अंश जमा हुआ। केंद्र व राज्य सरकार का अंश मिलाकर कुल प्रीमियम 8.44 करोड़ रुपये जमा हुआ। कृषि विभाग के मुताबिक पिछले साल किसी भी किसान को क्षतिपूर्ति नहीं मिली।
विज्ञापन

--------------------
वर्ष 2020-21 में 831 किसानों को क्षतिपूर्ति
रबी 2020-21 में कुल 18,560 किसानों का बीमा किया गया था, इसमें गैर ऋणी किसानों की संख्या 74 शामिल है। जनपद में 8,585 हेक्टेयर क्षेत्रफल फसल का बीमा हुआ। कुल 80.85 करोड़ रुपये का बीमा हुआ था। कृषक अंश 2.31 करोड़ रुपये जमा हुआ। केंद्र व राज्य सरकार की ओर से कुल प्रीमियम 8.32 करोड़ रुपये जमा हुआ है। यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के मुताबिक 831 किसानों को 27 लाख रुपये की बीमा क्षतिपूर्ति दी गई।
----------------
आलू, गेहूं व सरसों को मिलेगा बीमा का लाभ
यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के जिला प्रतिनिधि रजत शुक्ल का कहना है कि रबी फसल में आलू, गेहूं व सरसों फसल का बीमा होगा। किसान क्रेडिट कार्ड वाले किसानों का बीमा संबंधित बैंक शाखाएं कर देती हैं, अगर किसानों को बीमा का लाभ नहीं लेना है तो वह बैंक में लिखकर दे सकते हैं। जिला प्रतिनिधि का कहना है कि फसल बीमा स्वैच्छिक हो चुका है। बैंक शाखाओं के अलावा जनसुविधा केंद्र से भी किसान फसल बीमा करा सकते हैं। इसके लिए पास बुक, खतौनी व आधारकार्ड की जरूरत पड़ती है।
----------------
क्रॉप कटिंग पर मिलेगा लाभ
एक से 100 फीसदी तक फसल नुकसान का आकलन क्रॉप कटिंग से होगा। यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के जिला प्रतिनिधि रजत शुक्ल का तर्क है कि नियम बदल गए हैं। अगर बाढ़ आदि आती है तो 30 फीसदी से अधिक नुकसान पर ही बीमा का लाभ मिलेगा। किसान के पास अगर खुद की खेती नहीं है तो वह बंटाई का प्रमाण पत्र देकर बीमा करा सकता है। बीमा कराने, जानकारी व फसल नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए किसान टोल फ्री नंबर 18002005142 और 1800224032 पर बात कर सकते हैं। --------------------
विज्ञापन

इतना जमा होगा प्रीमियम, कितना मिलेगा लाभ
-आलू का प्रीमियम 520 रुपये प्रति बीघा जमा होगा और क्षतिपूर्ति 10,400 रुपये मिलेगी।
-गेहूं का प्रीमियम 96 रुपये प्रति बीघा जमा होगा और क्षतिपूर्ति 6,406 रुपये मिलेगी।
-सरसों का प्रीमियम 87 रुपये प्रति बीघा जमा करना होगा और फसल नुकसान पर 5,759 रुपये मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें