फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: डीसीएम चालक का शव पहुंचा, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
समधन। हापुड़ में 29 नवंबर को कस्बा निवासी डीसीएम चालक की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। उधर, बुधवार को गांव में शव आने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

समधन नगर के मोहल्ला गोरी नवादा निवासी मोहम्मद शमशाद खां का 20 वर्षीय पुत्र अरवाज डीसीएम चलाता था। 28 नवंबर को वह मवेशी लादकर गाजियाबाद गया था। परिजनों ने बताया कि गाजियाबाद में गाड़ी खाली करके अरवाज वापस आ रहा था, तभी रास्ते में हापुड़ के पास डीसीएम के ऊपर चढ़कर तिरपाल सही करने लगा। उसी दौरान ऊपर से गुजरे बिजली के तारों से करंट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। डीसीएम में ही दूसरे साथी ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। बुधवार की सुबह डीसीएम चालक का शव नगर में आने पर देखने के लिए भीड़ लग गई। परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें