तिर्वा। शासन की अनदेखी के चलते क्षेत्र के जनखत स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में पंजीकृत छात्र-छात्राओं का भविष्य खतरे में है। एक वर्ष से बिजली है और न ही पर्याप्त शिक्षक, जिससे कई छात्रों की पढ़ाई कन्नौज की बेहरिन आईटीआई में कराई जा रही है।
तहसील क्षेत्र के जनखत में बनी आईटीआई में वर्ष 2022-23 में 12 ट्रेडों में 391 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इतना ही नहीं आईटीआई में करीबन एक वर्ष से ट्रांसफार्मर खराब है, जो अब तक सही नहीं हो पाया है। इस कारण लैब में लगे कंप्यूटर व मशीनरी के उपकरणों का उपयोग भी नहीं हो पा रहा है। उपकरणों का उपयोग न होने पर उनकी भी हालत खस्ता होती जा रही हैं। दूसरी ओर आईटीआई में पर्याप्त शिक्षक न होने के कारण सात ट्रेडों के 271 छात्रों की पढाई बेहरिन आईटीआई में कराई जा रही है। शेष पांच ट्रेडों के 120 छात्रों की पढ़ाई जनखत में हो रही है। जनखत आईटीआई में 120 छात्रों में एक कार्यदेशक व एक अनुदेशक के सहारे चल रही है। आईटीआई कन्नौज के प्रधानाचार्य अमित पटेल जनखत आईटीआई में एक साल से बिजली ट्रांसफार्मर खराब है। इसकी बिजली विभाग को कई बार लिखित सूचना दे चुके हैं। लेकिन अभी तक उसे सही नहीं किया गया है।