फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निराश्रितों को भोजन उपलब्ध कराने तहसील में शुरू की कैंटीन

विज्ञापन
भोजन व्यवस्था को लेकर जानकारी देते एसडीएम गौरव शुक्ला। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
कन्नौज/छिबरामऊ। लॉकडाउन के बाद दिक्कतों को आसान करने के लिए प्रशासन की ओर से कदम उठाए गए हैं। सदर तहसील में निराश्रितों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। यहां कैंटीन की शुरुआत की गई है। वहीं छिबरामऊ में नगर पालिका ने निराश्रितों को भोजन मुहैया कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर एसडीएम शैलेष कुमार ने बताया कि सदर तहसील के पीछे पुरानी कैंटीन में भोजन की व्यवस्था शुरू की गई है। संचालक को निर्देश दिए गए हैं कि एक बार में दो से तीन लोगों को ही भोजन कराएं। भीड़ न लगने दें। भोजन देते वक्त लोगों के बीच एक मीटर से ज्यादा दूरी रखी जाए। निराश्रित या ऐसे लोग जो दूसरे जनपद के हैं और यहां से नहीं जा पा रहे, वह दोनों वक्त यहां भोजन कर सकते हैं। इसके अलावा सामाजिक संगठन भी जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने के लिए आगे आ रहे हैं। एक-दो दिन में इन संगठनों को भी जरूरतमंदों के घर तक भोजन के पैकेट पहुंचाने की जिम्मेदारी दे दी जाएगी।
उधर, छिबरामऊ एसडीएम गौरव शुक्ला ने बताया कि नगर क्षेत्र में निराश्रितों के खाने की व्यवस्था नगर पालिका से कराई जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक से निराश्रितों का सत्यापन कराया जा रहा है। इनके घर तक खाना पहुंचाया जाएगा। इसके लिए वाहन की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र विशुनगढ़, प्रेमपुर, सराय प्रयाग, सकरावा, इस्माइलपुर में दूध, फल व सब्जी की व्यवस्था कराई गई है। लोगों को घर तक आवश्यक वस्तुएं पहुंचाई जाएंगी। नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों की सूची बनाने की जिम्मेदारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी व बीडीओ को सौंपी गई है। शनिवार शाम तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें