कन्नौज। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षाएं सोमवार को गणित विषय के प्रश्नपत्र के साथ शुरू हुईं। जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर कुल 1343 परीक्षार्थियों में से 1334 ने परीक्षा दी। छात्र-छात्राओं ने प्रश्नपत्र को सिलेबस के अनुसार बताया, जिससे उनमें उत्साह का माहौल रहा।
परीक्षा के लिए जवाहर नवोदय अनौगी, सेंट पाल छिबरामऊ, जेपीएस और सेंट जेवियर्स स्कूल को केंद्र बनाया गया था। सुबह निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू हुई और दोपहर डेढ़ बजे समाप्त हुई। परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग पूरी तरह सतर्क रहा और सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा और परीक्षार्थियों की गहन जांच की गई ताकि किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित साधनों के प्रयोग को रोका जा सके। केंद्र अधीक्षकों ने भी कक्षाओं का नियमित निरीक्षण किया।
परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रहीं। अधिकांश छात्रों ने बताया कि गणित का प्रश्नपत्र उनके लिए आसान था और यह पूरी तरह से निर्धारित सिलेबस के अनुसार ही आया था। कुछ छात्रों ने यह भी कहा कि प्रश्नपत्र में कुछ ऐसे प्रश्न भी थे जिनके लिए अतिरिक्त मेहनत की आवश्यकता थी, लेकिन कुल मिलाकर पेपर संतोषजनक रहा।
इ