फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में पकड़े गए नौ सॉल्वर

Thu, 13 Mar 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। यूपी बोर्ड परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था और तीसरी आंख को भी सॉल्वरों ने चकमा दे दिया। केंद्र के कक्ष तक पहुंचकर परीक्षाएं देने लगे पर आधार कार्ड की जांच में सॉल्वर सचल दल के हत्थे चढ़ गए। इनमें से आठ ने पांच-पांच हजार रुपये हर छात्र से लिए थे पर एक सॉल्वर भाई के स्थान पर परीक्षा देने के लिए आया था। पुलिस ने सभी सॉल्वर के विरुद्ध नकल अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन



यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, आंतरिक और बाह्य केंद्र व्यवस्थापक सचल दल में लगाए गए थे। साथ ही प्रत्येक कक्ष में वॉयस रिकॉर्डिंग कैमरे भी लगाए गए, जिससे नकल विहीन परीक्षाएं संपन्न कराई जा सके। इसके अलावा केंद्र के गेट पर छात्रों की तलाशी के साथ प्रवेश पत्रों और आधार कार्ड की जांच कराई गई। इन सभी व्यवस्थाओं को दरकिनार करते हुए सॉल्वर केंद्र के कक्ष में बैठकर परीक्षा तक देने पहुंच गए। यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले में नौ सॉल्वरों को केंद्र को सचल दल ने पकड़ा। पकड़े गए सॉल्वरों ने बताया कि परीक्षा में उत्तीर्ण कराने के लिए पांच हजार रुपये लेते हैं। डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह ने बताया कि पकड़े गए सॉल्वरों पर नकल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है । एसपी विनोद कुमार का कहना है कि नए कानून के मुताबिक सभी सॉल्वरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसमें जल्द ही चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल की जाएगी। इसमें सजा का भी प्रावधान है।
पुलिस नहीं कर पाई मास्टरमाइंड की तलाश
बोर्ड परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने काफी बंदोबस्त किए थे। इसके बाद भी जिले में अब तक नौ सॉल्वर पकड़े जा चुके हैं। लोगों की मानें तो इस बार परीक्षा के लिए कई शातिरों ने ठेका लिया था और सॉल्वरों के माध्यम से परीक्षा देने की रणनीति बनाई। पुलिस अभी तक उस मास्टरमाइंड की तलाश नहीं कर पाई है, जिससे परीक्षा में सॉल्वर बैठाने का ठेका लिया था। एक परीक्षार्थी से प्रति पेपर पांच हजार रुपये तक वसूल किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पकड़े गए सॉल्वर
-24 फरवरी को छिबरामऊ के हीरालाल इंटर कॉलेज में एक सॉल्वर पकड़ा गया।
-एक मार्च को हसेरन के सत्यदेव आनंद महिला विद्यापीठ इंटर काॅलेज में दो सॉल्वर पकड़े गए।
-तीन मार्च को ग्राम हसनपुर के जनता इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र में पांच सॉल्वर पकड़े गए। बाद में स्कूल संचालक को भी पकड़ा गया था।
-12 मार्च को दिब्बापुरवा के राजकुमार इंटर कॉलेज में एक सॉल्वर पकड़ा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें