फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा: मजदूरों को लेकर जा रहा लोडर ट्रक से टकराया, 9 घायल

Thu, 03 Jun 2021 02:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

कन्नौज जिले में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें नौ मजदूर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मजदूरों को लेकर जा रहा एक लोडर कन्नौज जिले के ठठिया में अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से घुस गया। हादसे में नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दो की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

 
हादसा गुरुवार सुबह लगभग छह बजे हुआ। एक लोडर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बलवाह से मजदूरों को लेकर दिल्ली जा रहा था। एक्सप्रेस वे पर ठठिया थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव के सामने अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में घुस गया। लोडर चला रहे संजीव पासवान के अलावा मेंगू पासवान, रितलाल, मितल देवी, करन, अजय, संगीत पासवान, ब्रजेंद्र, जितेंद्र साहनी, दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दो की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया है। जबकि अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें