कन्नौज। डेंगू के नए मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को भी जिले भर में अलग-अलग इलाकों में नौ नए डेंगू के मरीज मिले हैं। इसी के साथ अब तक 283 लोग डेंगू की चपेट में आकर संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 33 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। जिसमें 14 मरीज होम आईसोलेशन में रहकर इलाज करवा रहे हैं। चार ही मरीज मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। सबसे ज्यादा 15 मरीज अलग-अलग प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती होकर अपना इलाज करवा रहे हैं। निजी चिकित्सालय में इलाज करा रहे हैं।