फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बाइक न मिलने पर नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या

Mon, 30 Jun 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़ (कन्नौज)। दहेज में बाइक न मिलने पर ससुरालीजनों ने नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी और उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए घर के बाहर दुपट्टे से फंदा बनाकर टांग दिया। इसके बाद ससुरालीजन भाग गए। पुलिस शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मायके वालों की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। विवाहिता की चार माह पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम महदिउरा निवासी प्रिंस की 25 फरवरी को तालग्राम क्षेत्र खबरामऊ गांव निवासी मोहिनी (20) के साथ शादी हुई थी। सोमवार की सुबह घर के बाहर संदिग्ध हालात में दुपट्टे के फंदे से मोहिनी का शव लटकता मिला। मोहिनी के शव को लटका हुआ छोड़कर ससुरालीजन फरार हो गए। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी मायके पक्ष को दी।
मोहिनी के भाई सोनू ने बताया कि छह दिन पहले बाइक की मांग को लेकर बहन के साथ ससुरालीजनों ने मारपीट की थी, जिसके बाद रिश्तेदारों के माध्यम से सुलह समझौता कराया गया था। रविवार शाम को बहन का फोन आया था और हत्या की आशंका जाहिर की थी। सोमवार सुबह पड़ोसी ने फोन कर घटना की सूचना दी। भाई ने हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी पारुल चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नवविवाहिता की हत्या के मामले में पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। - डॉ. प्रियंका बाजपेयी, सीओ तिर्वा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें