फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौजः संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत

विज्ञापन
पूजा की फाइल फोटो - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। शादी के दो माह बाद नवविवाहिता ससुराल में संदिग्ध हालात में तबियत बिगड़ गई। पति अस्पताल ले गया, जहां उसकी मौत हो गई। सुबह अस्पताल पहुंचे मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। कोतवाल ने उन्हें समझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

हरदोई जिले के हरिपालपुर थाना क्षेत्र के चौधरपुर नगला निवासी मेवाराम ने 29 जून 2020 को बेटी पूजा (19) की शादी सदर कोतवाली की के करनजौली गांव निवासी सुमित पुत्र वीरभान से की थी। शादी के बाद से पूजा और सुमित के बीच विवाद होने लगा। मंगलवार रात करीब नौ बजे ससुराल में पूजा की हालत बिगड़ गई। उसे सुमित परिवार के लोगों के साथ जिला अस्पताल ले गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूचना पर बुधवार सुबह पिता मेवाराम व मायके के अन्य लोग पहुंचे। ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगा मायकेवालों ने हंगामा शुरू कर दिया। पिता ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बाइक और 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। इसके लिए पूजा का उत्पीड़न किया जा रहा था।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि मंगलवार रात उसकी पिटाई कर जहरीला पदार्थ देकर हत्या कर दी। हंगामे की सूचना पर कोतवाल विकास राय फोर्स के साथ पहुंचे और परिजनों को शांत कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें