फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौजः तीन स्वास्थ्य कर्मियों सहित सात के सैंपल जांच को भेजे, जांच प्रक्रिया में आई तेजी

विज्ञापन
new semple send for corona test in kannauj - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ चार दिन में सात कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। गुरुवार को सौ शय्या अस्पताल से तीन स्वास्थ्य कर्मियों समेत सात के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अभी तक 146 सैंपल भेजे जा चुके हैं। बुधवार को भेजे गए सैंपल को छोड़कर सभी की रिपोर्ट आ चुकी है।
विज्ञापन

सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय के कोरोना वार्ड के नोडल अधिकारी डॉ. अभिषेक कटियार ने बताया कि तीन स्वास्थ्य कर्मियों सहित मोहल्ला बिरतिया के दो, त्रिलोकापुर व अल्हनापुर से एक-एक व्यक्ति का सैंपल केजीएमयू लखनऊ भेजा गया है। 174 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करवाई गई।
वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. राहुल मिश्रा ने बताया कि सिकंदरपुर, त्रिलोकापुर, कपूरपुर व प्रेमपुर में स्वास्थ्य टीम को भेजकर थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है। बिरतिया में 37, कपूरपुर में 80, लडै़ता व प्रेमपुर में 40, मोबाइल टीम ने11 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की है।
विज्ञापन

हसेरन प्रतिनिधि के अनुसार गैरप्रांतों से आए 70 लोगों की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में थर्मल स्क्रीनिंग की गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जगदीश निर्मल ने बताया कि थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सभी लोगों को सामाजिक दूरी के साथ रहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें