कन्नौज। जिले में तीन विधानसभा क्षेत्रों की सीट हैं। इनमें 11,056 वोट नए बढ़े हैं। अब कुल मतदाता 12,66,222 हो गए हैं।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कटियार ने बताया कि पांच जनवरी को विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। पिछले साल मतदाताओं की संख्या जिले में 12,61,733 थी। इस बार नए वोट 11,056 बढ़े है। 6,567 मतदाताओं के नाम भी हटाए गए। गलत नाम हटाने के बाद 4,489 शुद्ध नाम तीनों विधानसभा क्षेत्रों में बढ़े हैं।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान हर वर्ष चलता है। पहले 52 ट्रांसजेंडर के वोट थे, अब तीन और बढ़कर 55 पहुंच गए हैं। नई सूची में पुरुष मतदाता 6,82,457 और महिला मतदाता 5,83,710 है।
-------------------------
किस विधानसभा में कितने मतदाता
-------------------------
विधानसभा वर्तमान मतदाता पुराने मतदाता
छिबरामऊ 464113 461572
तिर्वा 375762 374138
कन्नौज 426347 426023