फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: रोडव,ज बस में यात्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बस में मंगलवार को अधेड़ यात्री की मौत हो गई। रोडवेज परिचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने दिल का दौरा पड़ने से मौत की आशंका जताई।
विज्ञापन

जनपद प्रतापगढ़ के थाना कुंडा क्षेत्र के रामपुर निवासी हरिश्चंद्र (45) पंजाब में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। दिल्ली से रोडवेज बस में बैठकर लखनऊ के लिए निकला था। मंगलवार की सुबह 10 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलती बस में फगुआ भट्ठे के पास हरिश्चंद्र की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
बस परिचालक ने मामले की सूचना 112 पुलिस कर्मियों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस यूपीडा कर्मचारियों के साथ उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी महेशवीर सिंह ने बताया कि परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दिल का दौरा पड़ने से मौत होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें