नए बाईपास की मांग को लेकर प्रदर्शन करते व्यापारी।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर बचाओ समिति ने नए बाईपास के लिए आमरण अनशन का फैसला लिया है। समिति के 21 सदस्य आमरण अनशन करेंगे।
गुरुवार को पश्चिमी बाईपास के पास व्यापारियों की बैठक हुई। व्यापारी दिलीप गुप्ता ने कहा कि नगर में नया बाईपास न बना तो एक साथ 21 व्यापारी आमरण अनशन शुरू करेंगे। मोहम्मद शकील ने कहा कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने छोटे-छोटे कस्बों और गांवों में नए बाईपास बनाए हैं। छिबरामऊ के साथ भेदभाव किया गया है। दयाशंकर ने नगर के सभी व्यापारियों से आंदोलन में समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर के व्यापारी लगभग सौ करोड़ का कारोबार कर प्रदेश और देश की आर्थिक प्रगति में सहभागिता करते हैं। उनके साथ ऐसा व्यवहार उचित नहीं। इस मौके पर अनूप त्रिपाठी, राहुल दुबे सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।