फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही, दो कोटेदार पर कार्रवाई

Wed, 26 Jul 2023 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। अंत्योदय कार्ड धारकों के बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड में दो कोटेदार की लापरवाही मिली है। पूर्ति निरीक्षक ने दोनों पर तीन-तीन हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


अंत्योदय कार्ड धारकों के लिए मुफ्त इलाज के लिए चलाई जा रही आयुष्मान योजना के तहत कार्ड बनवाने की जिम्मेदारी कोटेदार को दी गई थी। पूर्ति निरीक्षक ने बैठक कर कोटेदार को निर्देश दिया था कि अंत्योदय कार्ड धारक जब राशन लेने आएं तो उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाए। प्रशासन के निर्देश पर सभी कोटेदार ने आयुष्मान कार्ड बनाने का काम शुरू कर दिया। पूर्ति निरीक्षक मनोज गहराना ने कोटेदारों का सत्यापन किया तो तहसील क्षेत्र के अहेर व फिरोजपुर गांव के कोटेदारों ने आयुष्मान कार्ड को लेकर कोई रूचि नहीं दिखाई। पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार की लापरवाही मानते हुए नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा। स्पष्टीकरण न देने पर पूर्ति निरीक्षक ने दोनों कोटेदार पर लापरवाही का आरोप लगाकर तीन-तीन हजार का जुर्माना लगा दिया। पूर्ति निरीक्षक मनोज गहराना ने बताया कि कोटेदार को आयुष्मान कार्ड बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी। उसमें अहेर व फिरोजपुर कोटेदार ने लापरवाही बरती गई। लापरवाही बरतने पर उन पर तीन-तीन हजार का जुर्माना लगाया गया। उन्होंने बताया कि कोई कोटेदार अगर आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही बरतता है तो जुर्माना लगाने के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें