समधन। दिवाली पर्व के मद्देनजर नगर पंचायत कार्यालय में एक बैठक हुई। अधिशासी अधिकारी दिव्या गुप्ता ने नगर की सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिवाली पर पूरे नगर में नालियों और गलियों से कूड़ा-कचरा हटाया जाए। हिंदू बस्तियों में स्ट्रीट लाइट और पेयजल आपूर्ति भी सुदृढ़ की जाए। ईओ ने स्पष्ट किया कि सफाई कर्मचारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सभी कर्मचारी समय पर ड्यूटी पर पहुंचें और नियमित सफाई करें। त्योहार के दौरान बाजारों, मंदिरों और मुख्य मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। बैठक के बाद अध्यक्ष आसमां बेगम और ईओ दिव्या गुप्ता ने नगर पंचायत के सभी कर्मचारियों को दिवाली पर मिठाई भेंट की। अध्यक्ष ने कहा कि सफाई कर्मचारी नगर की स्वच्छता के असली प्रहरी हैं। इस अवसर पर सभासद सुनीता देवी, अनीसा बेगम, आजम खान, सीता देवी, शिबा यादव मौजूद रहे।