फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: नौकरी दिलाने के बहाने युवती को जाल में फंसाया

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। युवती ने महिला पर नौकरी दिलाने के बहाने उसे परेशान, पीछा करने और मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


एक गांव की युवती ने बताया कि उसका संपर्क नोएडा के सेक्टर-37 थाना क्षेत्र के सलारपुर निवासी एक महिला से हुआ था। आरोप है कि महिला ने उसे नौकरी दिलाने के बहाने अपने पास बुलाया था। कुछ समय तक वह उसके साथ रही, लेकिन वहां का माहौल ठीक न लगने पर उसने अलग कमरा किराये पर ले लिया और अपना काम करने लगी। आरोप है कि इसके बाद वह महिला और उसके कुछ साथी उसका पीछा करने लगे। मोबाइल पर अश्लील संदेश भेजे जा रहे हैं और फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें