फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अनारक्षित वर्ग के लोगों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं

Tue, 12 Dec 2023 12:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। ग्राम रामपुर निगोह में हुई बैठक में अनारक्षित जागरण मंच का गठन किया गया। संस्थापक धर्मेंद्र अवस्थी ने कहा कि अनराक्षित वर्ग की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं होगी। संगठन के माध्यम से अनारक्षित लोगों के हितों की रक्षा की जाएगी।
विज्ञापन


संस्थापक ने कहा कि आरक्षण प्रणाली की विसंगतियों के कारण अनारक्षित वर्ग की प्रतिभाओं का हनन हो रहा है। जबकि सच्चाई यह है अनारक्षित वर्ग के लोगों ने देश व समाज के विकास में अग्रणी भूमिका अदा की। शिक्षाविद् कौशल किशोर चतुर्वेदी ने कहा कि अनारक्षित वर्ग ने सद्व्यवहार, शिष्टाचार और परोपकार की सीख दी है। इस वर्ग के हजारों परिवार गरीबी रेखा की नीचे जीवन यापन कर रहे है। सही मायने में आरक्षण के हकदार होने के बाद भी उन्हें इसका हक नहीं मिल रहा है। इन्हीं विसंगतियों को दूर करने के लिए संगठन के माध्यम से लड़ाई लड़ी जाएगी। शीघ्र ही पूरे जिला समेत प्रदेश भर में मजबूत संगठन खड़ा किया जाएगा। इस मौके पर सुशील शुक्ला, मनोज दुबे, विनोद चौहान, अमित त्रिपाठी, आशुतोष तिवारी, राजीव तिवारी, अमिताभ, राजेश, सिंधु दुबे, अखिलेश तिवारी व नीलेश सेंगर समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें