औद्योगिक गलियारा बनाने के लिए तहसील प्रशासन ने भूमि को चिहिन्त कर रिपोर्ट शासन को भेज दिया है। यूपीडा अधिकारियों ने तहसील प्रशासन के साथ चिहिन्त भूमि का निरीक्षण कर मूल्यांकन किया।
ठठिया थाना क्षेत्र में परफ्यूम पार्क के साथ विशिष्ट मंडी की स्थापना के बाद सरकार ने तहसील क्षेत्र में औद्योगिक गलियारा स्थापना के लिए तहसील प्रशासन से जगह उपलब्ध कराने को कहा था। सरकार के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने ठठिया क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के पास अलीपुर आहाना व ठठिया ग्राम सभा में आने वाली भूमि को चिहिन्तकर उसका प्रस्ताव शासन को बनाकर भेज दिया था। सोमवार को औद्योगिक गलियारा के लिए चिन्हित भूमि का तहसील प्रशासन के साथ यूपीडा अधिकारियों ने निरीक्षण किया। जमीन का मूल्यांकन का सर्वे भी किया। तहसीलदार अवनीश कुमार ने बताया कि औद्योगिक गलियारा के लिए ठठिया व अलीपुर आहाना गांव के पास 12 हजार पांच सौ बीघा भूमि को चिहिन्त किया गया। यूपीडा के अधिकारियों ने जगह का निरीक्षण कर उसका सर्वे किया है।