फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Crime News: नौकरी के नाम पर दो बेरोजगारों से 13 लाख की ठगी

Tue, 06 Dec 2022 04:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन
कन्नौज जिले के गुरसहायगंज में नौकरी लगवाने का झांसा देकर गाजियाबाद से युवक ने दो युवकों से 13 लाख की ठगी कर दी। शिकायत पर पुलिस ने गुरसहायगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। कानपुर नगर के रावतपुर निवासी प्रशांत सिंह ने सोमवार को जनपद गाजियाबाद के थाना लोनी के गांव सूगरपुर निवासी मोहित कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


इसमें बताया कि आरोपी मोहित की उससे जान-पहचान हो गई थी। मोहित ने उससे कहा कि उसकी कई अधिकारियों से अच्छी पकड़ है। वह कई लोगों की सरकारी नौकरी लगवा चुका है। इससे वह उसकी बातों में आ गया। भाई अनुज प्रभाकर सिंह और करीबी सुधांशु तिवारी की उसने नौकरी लगवाने की मोहित से बात की।

नौकरी लगवाने के नाम पर वर्ष 2018 में मोहित ने गुरसहायगंज में बुलाकर कई बार में 13 लाख रुपये ले लिए। जबकि नौकरी नहीं लगवाई। जब उसने रुपये मांगे, तो जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें