फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पाप करने से बचे नहीं तो कुदरत देगी सजा’

Fri, 29 Jan 2016 11:54 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला बजरिया में ठाकुरद्वारा मंदिर के पास मैदान में बाबा जयगुरुदेव के सत्संग का आयोजन किया गया। प्रवचन करते हुए संतों ने कहा कि पाप से बचें, नहीं तो कुदरत सजा देगी।
विज्ञापन


लखनऊ से आए संत रामशंकर पाल ने कहा कि लोगों को कुदरत की सजा से बचने को पाप से कोसों दूर रहना चाहिए। इसके साथ ही हर मनुष्य को अच्छे स्वास्थ्य के लिए शाकाहारी होना चाहिए। कानपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमकांत पाल, राजेश राजपूत, पंकज यादव, कृष्ण स्वरूप सविता आदि ने भी प्रवचन से विश्व कल्याण की कामना की।

दिल्ली में 20 फरवरी से होने वाले तीन दिवसीय सत्संग में शामिल होने का भी लोगों से आह्वान किया गया। मोहल्ला बजरिया निवासी प्रहलाद हलवाई और रविशंकर गुप्ता सहित तमाम लोगों के सहयोग से सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जबर सिंह, लल्लू गुप्ता, श्रीपाल सिंह, जयकुमार, रामप्रकाश, राकेश गुप्ता, अनिल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें