फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नतीजे घोषित,प्रशस्ति पत्र व मेडल मिलेंगे

विज्ञापन
सन्मार्ग संस्था के पंडाल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। सन्मार्ग संस्था के पंडाल में शनिवार को करीब 21 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। छात्र-छात्राएं मां दुर्गा, भगवान शंकर सहित अन्य देवियों के रूपों में सजे। निर्णायक मंडल ने प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। विजेताओं को रविवार की शाम को महाआरती के बाद प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

शिल्पकला प्रतियोगिता में कन्नौज पब्लिक स्कूल प्रथम, एसबीएस इंटर कालेज द्वितीय, कूल किड्स तृतीय रहा। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कूल किड्स प्रथम, कन्नौज पब्लिक स्कूल द्वितीय, नोबल हार्ट तृतीय रहा। चित्रकला प्रतियोगिता जूनियर में केबीएस शिक्षा सदन प्रथम, कन्नौज पब्लिक स्कूल द्वितीय, एसजीएम पब्लिक स्कूल तृतीय, सीनियर वर्ग में डीएन बाल विद्या मंदिर प्रथम, केबीएस शिक्षा सदन द्वितीय, सरस्वती ज्ञान मंदिर तृतीय रहा। कन्नौज गौरव प्रतिभा सम्मान में केके इंटर कालेज के योगेंद्र सिंह प्रथम, सुशीला देवी गर्ल्स इंटर कालेज की ज्योति द्वितीय, दिव्यांशी मिश्रा तृतीय रहीं।
कलश सजाओ प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में आकाश शिक्षा सदन प्रथम, केबीएस मेमोरियल द्वितीय, लौंगश्री बाल विद्या मंदिर तृतीय, सीनियर वर्ग में कन्नौज पब्लिक स्कूल प्रथम, एसजीएम पब्लिक स्कूल द्वितीय, माया देवी इंटर कालेज तृतीय रहा। मेहंदी सजाओ प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में सरस्वती ज्ञान मंदिर चौहट्टा प्रथम, केबीएस शिक्षा सदन द्वितीय, सरस्वती शिशु मंदिर कानूनगोयान तृतीय, सीनियर वर्ग में गोमती देवी गर्ल्स इंटर कालेज प्रथम, कन्नौज पब्लिक स्कूल द्वितीय, द्वारिका प्रसाद इंटर कालेज तृतीय, रंगोली प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में अशोक कुमार इंटर कालेज प्रथम, एसजीएम पब्लिक स्कूल द्वितीय, केबीएस मेमोरियल तृतीय व सीनियर वर्ग में एसडी गर्ल्स इंटर कालेज प्रथम, कन्नौज पब्लिक स्कूल द्वितीय, कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र तृतीय रहे। पंडाल में वृंदावन धाम से आए पीठाधीश्वर सुधीर महाराज ने छठवें दिन महारास प्रसंग का वर्णन किया। देर शाम तक भक्तों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

नजरापुर प्रतिनिधि के मुताबिक दुर्गा महोत्सव पंडाल में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में छठवें दिन कथावाचक पंडित कौशल महाराज ने ध्रुव व प्रह्लाद की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें