फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग होम संचालक कोरोना संदिग्धों का रखेंगे ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में कोरोना पॉजिटिव रोगियों की संख्या बढ़ते देख प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। मेडिकल स्टोर संचालकों के बाद निजी डॉक्टरों और नर्सिंग होम के जिम्मेदारों को भी मरीजों का ब्योरा रखने के आदेश दिए गए हैं। इसकी रिपोर्ट हर रोज शाम पांच बजे तक सीएमओ कार्यालय को देनी होगी।
विज्ञापन

जिले में करीब 27 पंजीकृत नर्सिंग होम और 20 पंजीकृत क्लीनिक हैं। यहां खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। यह मरीज जांच कराने के बजाय निजी डॉक्टरों और मेडिकल स्टोर से दवाएं ले रहे हैं। मुख्य सचिव के आदेश पर सीएमओ ने सभी नर्सिंग होम और क्लीनिक संचालकों को पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि खांसी, बुखार, जुकाम के मरीजों में कोरोना की आशंका रहती है। यह लोग जांच कराने के बजाय खुद को छुपा रहे हैं। जिले में कोरोना संदिग्धों की पहचान और जांच जरूरी है। नर्सिंग होम संचालक और निजी क्लीनिकों के डॉक्टर खांसी, जुकाम, बुखार और सांस लेने में तकलीफ वाले मरीजों का नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज करें। चिकित्सकों को प्रतिदिन शाम पांच बजे मरीज का ब्योरा सीएमओ कार्यालय भेजना होगा।
जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जिन मरीजों में ज्यादा दिक्कत होगी, उनकी कोरोना जांच कराई जा सकती है। उन्होंने संदिग्ध लोगों से जांच कराने की अपील की है। इससे कि समय पर इलाज मिलने पर बीमारी से छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें