फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह बाद पानी आया तो टूट गई नहर की पुलिया

विज्ञापन
रजवाह की सफाई करते मजदूर - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
इंदरगढ़। चार माह बाद अचानक रजबहे में पानी आते ही क्रास पुलिया का लेंटर टूट गया। इससे पानी अवरुद्ध हो गया। किसानों के चहेरों पर जो खुशी आई थी कि फिर से मायूसी छा गई। ग्रामीणों का आरोप है कि बार बार एक ही जगह पर लेंटर टूटने की जानकारी होते हुए भी विभागीय अधिकारी कोई ठोस उपाय नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के हसेरन, पट्टी, बरौली, नथापुर्वा, इमलिया, रामपुर, घनापुर्वा, कन्हईपुर्वा, जमनियापुर, लाख, हरिचंदापुर, मढ़पुरा, कलसान, नईबस्ती, गुंदारा, कठेला, हरिचंदापुर, मिड़ईपुर्वा, जगतापुर, गहरा, किशनपुर बसंत व खंनियापुर समेत अन्य कई गांव के किसान रजबहे के पानी से फसलों की सिंचाई करते हैं। चार माह से रजबहे मे पानी न आने से किसान परेशान हो गए थे। किसान इंजन चलाकर अपनी फसलों की सिंचाई कर रहे थे। किसानों की मांग पर सिंचाई विभाग ने रजबहे में दो दिन पूर्व पानी छोड़ दिया गया।
पानी आते ही किसान अपनी फसलों को सींचने लगे। साथ ही धान के किसानों ने पौध लगाने के सारे इंतजाम कर लिए थे। किसानों खेतो में इंतजाम करने के बाद अचानक गुरुवार की सुबह अनंतपुर से नई बस्ती के बीच अचानक क्त्रसस पुलिया का लेंटर टूट गया। इससे कई किसानों के खेतों में पानी भर गया। ग्रामीणों की सूचना पर सिंचाई विभाग ने रजबहे का पानी बंद कर दिया। इससे किसानों ने इंजन चलाकर खेतों में पौध लगाना पड़ रहा है। सूचना पर पहुंचे सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने रजबहे को साफ करने के साथ पुलिया की मरम्मत का कार्य शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें