फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष की चाची निकलीं अपात्र, होगी रिकवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कन्नौज। नगर पालिका अध्यक्ष की चाची प्रधानमंत्री आवास के लिए अपात्र निकलीं, एसडीएम ने जांच रिपोर्ट में उनसे पहली किस्त में दिए गए 50 हजार रुपये की रिकवरी की संस्तुति भी कर दी है। चाची को गरीब बताने वाली सत्यापन रिपोर्ट लगाने वालों पर भी कार्रवाई की तय है।
नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री की चाची कल्पना अग्निहोत्री निवासी मोहल्ला पठकाना मोहल्ला को डूडा ने प्रधानमंत्री आवास योेजना से आवास का आवंटन कर दिया। उन्हें पहली किस्त के 50 हजार रुपये भी जारी कर दिए गए। कल्पना के पति संजय अग्निहोत्री के पास दो मंजिला पैतृक आवास और बाइक है। इनकी जानकारी छिपाकर उन्हें सत्यापन रिपोर्ट में गरीब और आवासहीन बताया गया। डूडा की इस धांधली को अमर उजाला ने 23 जून के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया तो जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर शैलेष कुमार को जांच सौंपी दी। एसडीएम ने नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह, कानूनगो हरेश शर्मा, लेखपाल राहुल गौतम से गुरुवार को जांच कराई। नायब तहसीलदार को आवास का निर्माण होते मिला। बगल में दो मंजिला इमारत भी कल्पना के पति की ही निकली। जांच के बाद टीम ने एसडीएम को रिपोर्ट सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि कल्पना अग्निहोेत्री अपात्र पाई गई हैं, उनसे पहली किस्त की रिकवरी कराई जाएगी। इसकी संस्तुति डीएम राकेश कुमार को भेजी रिपोर्ट में कर दी गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट अभी मैंने नहीं देखी है लेकिन अगर पालिकाध्यक्ष की चाची अपात्र हैं तो उनसे रिकवरी के साथ सत्यापन रिपोर्ट लगाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। अन्य आवासों की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें