फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए भारत के निर्माण में जुटे हैं मोदी

विज्ञापन
आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सांसद सुब्रत पाठक व विधायक कैलाश राजपूत। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। गांधी संकल्प पदयात्रा के नगर में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प बरसा कर स्वागत किया। इस मौके पर सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महात्मा गांधी के पद चिह्नों पर चलकर नए भारत के निर्माण में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि शौचालयों का प्रयोग करें। प्लास्टिक का प्रयोग करने से बचें। पानी का संरक्षण करें। इससे पहले गांधी संकल्प यात्रा का शुभारंभ ऋषी भूमि चौराहे से हुआ। सांसद सुब्रत पाठक, विधायक कैलाश राजपूत कार्यकर्ताओं के साथ नगर की गलियों में पैदल निकले। राघव दुबे, लोकेश दुबे, विपिन शाक्य, राहुल तिवारी, रवि तिवारी, गौरव दुबे, अनुपम दुबे ने शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। नगर पंचायत अध्यक्ष संजय चतुर्वेदी, ओमी चतुर्वेदी ने अपने प्रतिष्ठान पर संकल्प यात्रा का स्वागत किया। सांसद ने पुराने बस अड्डे पर नवनिर्मित आंबेडकर मूर्ति का लोकार्पण किया। बाद में सांसद व विधायक ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामपाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। हरीशंकर गुप्ता, किशन शाक्य, विनोद शुक्ला, आदेश दुबे, अशोक राठौर, राजन सैनी, पंकज राजपूत, बासू दुबे, राहुल गुप्ता ने भी पदयात्रा का स्वागत किया।
खड़िनी प्रतिनिधि के अनुसार सांसद सुब्रत पाठक ने नुक्कड़ सभा के दौरान युवाओं को पॉलिथीन का प्रयोग बंद करने के लिए प्रेरित किया। युवाओं को जल संरक्षण का संकल्प भी दिलाया। खड़िनी के ब्लॉक मुख्यालय पर सांसद सुब्रत पाठक, विधायक कैलाश राजपूत, पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन

गांव-गांव पहुंची संकल्प यात्रा
सौरिख में नगर भ्रमण के बाद गांधी संकल्प यात्रा क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर, जखा, वीरपुर, सलेमपुर, हुसेपुर, कायमपुर, गढ़िया, नगला पसा, हरिभानपुर, गोरखपुर, रसूलपुर, हुसेपुर करन पहुंची। भाजपा नेताओं ने नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
छात्रों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
समाजसेवी अली अब्बास ने छात्रों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सांसद सुब्रत पाठक को सौंपा। अली अब्बास ने बताया कि बीस दिनों से स्कॉलरशिप साइट बंद होने से बीएड प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का छात्रवृत्ति फार्म नहीं भर पाया है। इस समस्या से कन्नौज जनपद ही नहीं, पूरे प्रदेश के छात्र परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें