छिबरामऊ। जेबीजी नेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुरू हुई। पहले दिन बालिका वर्ग की दौड़ में इरम खान व बालकों में नदीम अव्वल रहे। वहीं सीनियर वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता में इलेवन स्टार ने जीत हासिल की।
विद्यालय के प्रबंधक हाफिज एहतशामुद्दीन ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। बालिका जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में तैवी व सीनियर वर्ग में इरम खान ने जीत हासिल की। पांच सौ मीटर बालक वर्ग जूनियर की दौड़ में मोहम्मद रियाज तथा सीनियर वर्ग में नदीम अव्वल रहे। इसके अलावा जूनियर खो खो में अक्सा, इसरा, तैवा, अलीना, अल्फिया, सीनियर वर्ग में साक्षी, नेहा, प्राची, आयशा, आफरीन तथा जेवा की टीम जीती। जूनियर क्रिकेट में सुपर किंग्स व सीनियर क्रिकेट में इलेवन स्टार ने जीत हासिल की।
जूनियर व सीनियर कैरम प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस ने बाजी मारी। बैंडमिंटन जूनियर में रेड हाउस व बालिका की यलो हाउस ने जीत हासिल की। इस तरह नर्सरी वर्ग में फ्राग जंप में रोहित, स्पून रेस में कार्तिक, कुर्सी दौड़ में जेयाद व रिंग गेम में राधा कृष्णा प्रथम स्थान पर रहे। शिक्षक चंदन सिद्दीकी, अभिषेक तिवारी, मांडवी पाल, शुमरा मिर्जा, शिल्पा, साधना, आंचल, नाजरीन, आयशा, सूफिया और इरम की देखरेख में प्रतियोगिता हुई।